नगीना । श्री गणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में मनाए जा रहे ग्यारह दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के छटवे दिन शनिवार की दोपहर राधा अष्टमी व गणेश भगवान की छठी उत्सव का आयोजन कर भगवान गणेश को भोग लगाया। आरती में महिला भक्त गणों की भारी भीड़ रही महिलाओं ने धार्मिक गीतों व भजनो पर मन्त्र मुग्ध होकर नृत्य किया। शनिवार की दोपहर श्री गणेश मित्र मंडल के पंडाल में मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा छटी उत्सव मनाते हुए कड़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद ग्रहण किया। भोलानाथ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मोहल्ला शाहजहीर, खोखरनाथ महादेव मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों व घरों में गणेश उत्सव श्रद्धा पूर्वक प्रतिदिन सुबह शाम गणपति जी की पूजा, आरती व भोग प्रसाद वितरण आदि के साथ हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है,।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जिसके कारण नगीना का संपूर्ण वातावरण भगवान गणेशमय हो गया। इसके साथ ही नगर में देर रात्रि तक भगवान गणेश स्थापना के स्थलों पर विभिन्न झांकियों के साथ साथ भजनों का आनन्द भी भक्तो ने लिया। श्री गणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जयेगा। भोग प्रसाद वितरण में कार्यक्रम अध्यक्ष समीर बेरी, शीतल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित गर्ग, गौरव अग्रवाल, मनीष, संस्कार अग्रवाल, शिवा, सचिन शर्मा, कैलाश, पंकज चौहान, अर्णव बेरी, राजन गुप्ता, विपुल, श्रीगणेश महिला मित्र मंडल से स्वाति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मोनिका गर्ग, लता, सीमा, शोभा अग्रवाल, तनु बेरी, राखी, राशी अग्रवाल, खुशी, सपना, माही, महिमा, वंसिका कुमारी, गीता माहेश्वरी, रवीना टंडन, उमंग बेरी, सहित श्री गणेश मित्र मंडल व महिला मित्र मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।