नगीना । एडीएम प्रशासन किया अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में कुल 16 शिकायतकर्ता ही पहुंच सके जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील नगीना के सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मात्र 16 शिकायतकर्ता ही पहुंच सके जिनकी समस्याओं को एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने ध्यानपूर्वक सुना और दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस आशय से समाधान हेतु सौंप दिया कि वे शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए उसका ठीक प्रकार से समाधान करेंगे।इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसडीएम प्रिंस कुमार, तहसीलदार हेमराज सिंह बौनाल, नायब तहसीलदार बढ़ापुर श्याम सुंदर बैस, नायब तहसीलदार नगीना अंकित कुमार, ईओ नगीना सतीश कुमार, एडीओ पंचायत पंकज कुमार, सीडीपीओ अभिषेक कुमार, एबीएसए इंद्रजीत सिंह सहित सभी विभागों व सीओ सर्किल थानों के प्रभारी/प्रतिनिधि मौजूद रहे।