जनपद लखीमपुर खीरी कस्बा मैगलगंज के औरंगाबाद रोड पर पुराने बैरियल के निकट एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गौवंश की रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर तड़पता रहा।घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। गौवंश की गंभीर हालत देखकर टीम ने बिना देर किए पशु मित्र संतोष कुमार को मौके पर बुलाया। पशु मित्र ने प्राथमिक उपचार कर गौवंश का इलाज शुरू कराया और उसकी जान बचाने का प्रयास किया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के पदाधिकारियों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क हादसों में गौवंश लगातार घायल हो रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और प्रशासन से ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।