गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने गैंगलीडर अमित सिंह समेत उसके गिरोह के 10 सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी द्वारा गैंग चार्ट को 31 अगस्त 2026 को अनुमोदित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार गैंगलीडर अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह और उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य आपस में मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। गिरोह का पंजीकरण पूर्व में किया जा चुका है।गहमर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 276/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास और उनके द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों को देखते हुए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए भेजा था।जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने गैंगलीडर सहित सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 2(ख)(1) व 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गैंग में शामिल अभियुक्त
अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, अंजनी सिंह पुत्र स्व. ललिता सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अरविन्द उर्फ भदाकू पुत्र अंजनी सिंह, कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र स्व. सुमन्त सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा सीमा सिंह पत्नी अरविन्द सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं।