झज्जर। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक युद्ध के वीर शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा की स्मृति एवं सम्मान में 11वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा 4 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट, भारतीय सेना में तैनात थे और उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल मरणोपरांत प्रदान किया गया था। उनके सम्मान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।सिविल अस्पताल, झज्जर की ब्लड बैंक टीम ने चिकित्सकों डॉ. प्रमोद एवं डॉ. ममता के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। अशोक काउंसलर, मीनाक्षी एवं प्रीति लैब टेक्नीशियन ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।मां-मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि शिविर में कई नियमित रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया। नितेश भोरिया, कोसली ने 46वीं बार, भिंडावास निवासी डॉ. सोनू ने 34वीं बार, धारौली निवासी रिंकू लांबा ने 24वीं बार, गांव छप्पार निवासी मास्टर धर्मवीर नाहरवाल ने 24वीं बार तथा सुखवीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 23वीं बार रक्तदान किया।शिविर में 26 बार रक्तदान कर चुके गिरधरपुर निवासी अश्वनी मल्हान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहाजगढ़ निवासी समाजसेवी एवं 19वीं बार रक्तदान कर चुके प्रमोद जांगड़ा विशेष अतिथि-1 तथा साल्हावास के समाजसेवी पवन जाखड़ विशेष अतिथि-2 के रूप में उपस्थित रहे। जहांगीरपुर, झज्जर निवासी एवं 30 बार रक्तदान कर चुके डॉ. संदीप गुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
सहयोगियों का किया आभार
आयोजन को सफल बनाने में धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली; शिक्षाविद् प्रवीण यादव, लेक्चरर इन मैथमेटिक्स, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर; मास्टर रोहित यादव, प्रो. लेवी डिस्पोजल हाउस, कोसली; मास्टर सतीश यादव, भाकली; समाजसेवी सागर यादव, रेलवे स्टेशन कोसली; मास्टर संदीप, भूरावास; समाजसेवी दीपक सौलकी, प्रो. सौलकी सेल एंड परचेज, झाडौदा; मास्टर पवन कुमार, धनीरवास; मास्टर हरबीर मल्हान, गिरधरपुर; सुखबीर जाखड़, चेयरमैन रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स; सोनू कुमार, प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, कोसली तथा सीनियर एडवोकेट राकेश लांबा, सिविल कोर्ट कोसली सहित अनेक समाजसेवियों ने आर्थिक एवं अन्य सहयोग प्रदान किया।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो. श्री हंस बैग एंड स्टेशनरी हाउस, नत्थू राम कॉम्प्लेक्स, कोसली की ओर से शिविर में पहुंचने वाले पहले 60 रक्तदाताओं को एक-एक इंडोर प्लांट निशुल्क भेंट किया गया। रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास शिविर में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।आयोजकों ने रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकीय टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, भाईचारे तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।