भाकियू ने फतेहपुर में जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Share

बाराबंकी। फतेहपुर तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के युवा विंग ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष समीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टॉप पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी बाराबंकी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की12 प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए 15दिनों के भीतर उनके समाधान की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया कि शेखपुर से नंदना संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जर्जर हो चुका है,जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा, शेखपुर समेसी मोड़ पर स्थायी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नाली निर्माण कर जल निकासी सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। अन्य मांगों में तहसील क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाना, दोषियों के विरुद्ध वन विभाग से एफआईआर दर्ज कराना और फतेहपुर-बाबाकुटी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों व पेड़ों की छंटाई कराना शामिल है।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/बिलौली महाराज से डुडवा गांव तक सरकारी हैंडपंपों से दूषित पानी आने की शिकायत करते हुए जल निगम से जांच कर समस्या दूर कराने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, निजी मानक-विहीन स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने, संगम चौराहे से पश्चिम संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण,जल जीवन मिशन के कार्यों की थर्ड पार्टी जांच, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पुलिस थानों में प्रार्थना पत्रों के निष्पक्ष निस्तारण की भी मांग की गई है। ज्ञापन में फतेहपुर स्थित निजी अस्पतालों में गलत इलाज और कथित लापरवाही से हुई मौतों की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी शामिल है।साथ ही, एक चिकित्सक पर बिना वैध डिग्री के बच्चों का इलाज करने के आरोपों की जांच कर क्लीनिक सीज करने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अंश वर्मा, शिवम वर्मा, अगम वर्मा, अनिल यादव, राजकुमार यादव, प्रमोद यादव, अहाद मियां, सोनू खान,अंकुल यादव, भोला यादव,अजमेरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *