भांवरकोल पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, बागपत से आकर गाजीपुर में छिपे थे आरोपी

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।read more:https://pahaltoday.com/serving-the-common-people-is-the-true-religion-viraj-sagar-das/पुलिस के अनुसार थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह एवं उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम पखनपुरा क्षेत्र से दो अभियुक्तों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में नसीम खान उर्फ भोला पुत्र जानालिम निवासी ग्राम बिजरौल थाना बड़ौत जनपद बागपत तथा दिलशाद उर्फ सिक्कु कुरैशी पुत्र स्व. इशाक निवासी उर्दू कॉलोनी बड़ौत जनपद बागपत शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गो-तस्करी से जुड़े मामले में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहे थे।भांवरकोल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *