संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है: अबू आसिम

Share

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी रविवार को बाराबंकी पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति, संविधान, विपक्षी एकजुटता और आगामी चुनावों पर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखा। आज़मी ने दावा किया कि देश का संविधान खतरे में है और इसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी ही संविधान की रक्षा कर रही है। उन्होंने जनता से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर अबू आसिम आज़मी ने स्पष्ट किया कि उनका गठबंधन कमजोर कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य दल से गठबंधन करने नहीं जा रहे हैं। आज़मी ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष दल है और उसका मौजूदा गठबंधन मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। आज़मी के अनुसार, ऐसा माहौल बनाया गया है कि मुस्लिम होना ही अपराध जैसा महसूस कराया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/विपक्षी एकजुटता पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है, ताकि विपक्षी वोटों का बिखराव रोका जा सके। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ होने का आरोप भी लगाया। आज़मी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कानून के दायरे में रहकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुस्लिम समाज का वोट नहीं बिखरेगा और ध्रुवीकरण की कोशिशें सफल नहीं होंगी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आज़मी ने आरोप लगाया कि श्नफरत की राजनीतिश् ने देश को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 के बाद देश पर कर्ज कई गुना बढ़ गया है। आज़मी के अनुसार, इस स्थिति से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। पार्टी संगठन के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष एक ज़मीनी नेता हैं और समाजवादी पार्टी को कोई तोड़ नहीं सकता। अंत में, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गुटबाजी समाप्त करने और एकजुट रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *