भदोही। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में एएसपी शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को यूपी-112 कार्यालय में पीआरवी कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान एएसपी ने पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सूचना मिलते ही न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित को सहायता दें।
read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/ जनता और पीड़ितों से मधुर, संवेदनशील और शालीनता से बातचीत करें। आवंटित रूट, भीड़-भाड़ वाले बाजार, चौराहे, बैंक और धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार गश्त करें। वाहनों में लगे संचार उपकरण, एमडीटी और जीपीएस हमेशा क्रियाशील रखें। ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें। एएसपी ने कहा कि यूपी-112 का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।