ओबरा नगर पंचायत के नए ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

Share

ओबरा, सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा के नवागत अधिशासी अधिकारी (ईओ) आशुतोष त्रिपाठी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुंचने पर नगर पंचायत कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लिपिक सुधांशु मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण की औपचारिकताएं पूरी कराईं।
पदभार संभालने के तुरंत बाद ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों, सफाई नायकों एवं अधिकारियों के साथ परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता ओबरा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाना है। इसके लिए नियमित साफ-सफाई, शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति तथा सभी प्रमुख मार्गों और वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। नवागत ईओ ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। विकास कार्यों और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरवन कुमार पासवान, लिपिक सुधांशु मिश्रा, सभासद राकेश मिश्रा, दशरथ शुक्ला, अमित गुप्ता, अजित कन्नौजिया, राकेश पासवान सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवागत अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए नगर के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *