पिलखुआ । नगर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकालते हुए रेलवे रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंचीं। यहां उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रियंका को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें कुष्ठ रोग सर्वेक्षण, पल्स पोलियो अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का मानदेय और भुगतान लंबे समय से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरिता, प्रियंका, राधा आदि आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस संबंध में लगभग दस दिन पूर्व भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन देकर बकाया भुगतान कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए मांग की कि उनके लंबित भुगतान को जल्द से जल्द जारी किया जाए। उनका कहना था कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी। राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान से जुड़े मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं में अपने बकाया भुगतान को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली। सूचना के बाद प्रदर्शन की सूचना के बाद डिप्टी सीएमओ नवीन कुमार पिलखुवा राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं की समस्या और भुगतान में होने की जानकारी ली