लखनऊ : मानसरोवर योजना, सेक्टर-क्यू, लखनऊ स्थित नए प्री-स्कूल इंटेलिटॉट्स प्री स्कूल’ का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंशुमालि शर्मा (अध्यक्ष, ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट – HUM एवं पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति लखनऊ) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंशुमालि शर्मा ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्ष उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की नींव होते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा का वातावरण प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक आशीष सिंह*और सेंटर हेड ऋतु शुक्ला ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में स्कूल की शिक्षिकाएं आशा अवस्थी और साक्षी सिंह चौहान भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने आए हुए अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।इंटेलिटॉट्स प्री स्कूल, प्री-होम और डे-केयर’ की प्रमुख विशेषताएं व लाभ यह है कि यह स्कूल केवल एक पारंपरिक प्ले-स्कूल नहीं है, बल्कि कामकाजी माता-पिता और बच्चों की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक संपूर्ण लर्निंग और केयर सेंटर है। सुरक्षित एवं घरेलू माहौल स्कूल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि बच्चों को घर से दूर होने का अहसास न हो। यहाँ का वातानुकूलित और बाल-अनुकूल इन्फ्रास्ट्रक्चर बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक वातावरण देता है। आधुनिक डे-केयर सुविधाएं कामकाजी माता-पिता के लिए यह स्कूल एक बेहतरीन वरदान है। स्कूल के बाद बच्चों की देखभाल के लिए यहाँ अनुभवी आया और ट्रेनर्स की देखरेख में डे-केयर की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ बच्चों के आराम, खान-पान और रचनात्मक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा जाता है। खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास के लिए यहाँ आधुनिक मॉन्टेसरी और प्ले-वे मेथड का उपयोग किया जाता है। ऑडियो-विजुअल एड्स, पजल्स, और क्रिएटिव गेम्स के जरिए बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा दिया जाता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। साथ ही हाइजीन और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। अनुभवी एवं संवेदनशील स्टाफ: स्कूल की शिक्षिकाएं और केयरटेकर बच्चों की मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक जरूरतों को समझने में पूरी तरह सक्षम और प्रशिक्षित हैं।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। अतिथियों में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, विजय सिंह, गिरजा शंकर गुप्ता, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, नम्रता गुप्ता, मनोज सिंह और जयकरण सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के निदेशक आशीष सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।