भदोही। भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 जून तक अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaग्रीष्मकालीन सत्र में बच्चों को बचाने के लिए 20 मई से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए थे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अवकाश 20 जून तक बढ़ाए जाने के बाद, आंगनबाड़ी के बच्चों की कम उम्र को देखते हुए केंद्रों का अवकाश अब 24 जून तक बढ़ा दिया गया है। अवकाश अवधि में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका द्वारा सभी जरूरी सेवाएं नियमित रूप से दी जाएंगी। इसमें लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी सत्र और आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच व संदर्भन शामिल हैं। साथ ही अन्य शासकीय-विभागीय कार्य भी होते रहेंगे।अवकाश के दौरान बिना सक्षम स्तर से अनुमति लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका केंद्र एवं मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगी।