यूपी टेट-2026 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने को प्रशासन सतर्क

Share
भदोही। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी ने जनपद के परीक्षा केंद्र गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज, गोपीगंज का संयुक्त निरीक्षण किया। जहां पर उनके द्वारा सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
इस दौरान डीएम व एसपी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, पेयजल, शौचालय, विद्युत व सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की प्रत्येक प्रक्रिया शासन व परीक्षा नियामक प्राधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराई जाए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा, समयबद्ध प्रवेश, जैमर व सीसीटीवी की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। एसपी अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने व यातायात सुचारु रखते हुए अभ्यर्थियों को असुविधा न होने देने को कहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहेंगे। प्रथम पाली में कुल 3072 अभ्यर्थियों में से 2721 उपस्थित रहे, 351 अनुपस्थित। द्वितीय पाली में भी 3072 में से 2775 उपस्थित व 297 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम दिन दोनों पालियों में कुल 6144 अभ्यर्थियों में से 5496 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 648 अनुपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *