खनन निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि डीएम के कुशल निर्देशन मे खनन विभाग द्वारा आठ मई को चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान मे ग्राम पुरेअधारी तहसील भिनगा अंतर्गत अवैध साधारण मिट्टी का खनन/परिवहन करते पाए जाने पर थाना भिनगा पुलिस बल के साथ एक ट्रैक्टर लोडर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरी को थाना भिनगा की अभिरक्षा मे दिया गया है। अप्रैल माह मे विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर खनन विभाग द्वारा 16 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6.9 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। जिले में खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/kinausan-morcha-demonstrated-regarding-public-problems/
जिसमे तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व विभाग) एवं क्षेत्रीय अधिकारी (पुलिस विभाग ) सदस्य है। टास्क फोर्स द्वारा जिले में लगातार भ्रमणशील रहकर अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।