गंगोह। गंगोह तीतरों मार्ग पर काटी जा रही कॉलोनी के फ्रंट पर ग्राम समाज की भूमि को भी अपनी भूमि बताकर कॉलोनाइजर ने लोगों से पैसे हड़प लिए जिस पर हो रहे निर्माण की संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत पर ग्राम समाज की इस बेशकीमती जमीन पर किये जा रहे निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर रुकवा दिया। टीम को देखकर निर्माण कार्य करने वालों में हडकम्प मच गया। मगर कोई विरोध की हिम्मत नही जुटा पाया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम चैसाना (झिंझाना) निवासी सैय्यद बसारत अली ने डीएम को बताया कि तीतरों मार्ग गंगोह पर राजस्व ग्राम गंगोह मजबता द्वितीय बाहर हदूद ग्राम सभा खसरा न. 1840 में कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ यह कार्य काफी दिनों से रुका हुआ था। जिसका वाद न्यायालय में लम्बित हैं। बेशकीमती जमीन पर नगर के प्रमुख व्यवसायी समाजसेवी भाजपा नेता ईश्वर दयाल गोयल आदि की जमीन ग्राम समाज की भूमि से मिली हुई थी इसी भूमि पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई तथा ईश्वर दयाल आदि ने अपने एक बहुत ही नजदीकी मित्र की पत्नी के नाम बैनामा करा दिया तथा इस जमीन के साथ ग्राम समाज की जमीन को हड़पने के लिए कॉलोनी काटकर भोले वाले लोगों को प्लांट बेच दिए अब ग्राम समाज की उस भूमि में हो रहे निर्माण की शिकायत समाधान दिवस में की गई जिस पर डीएम के आदेश पर रविवार को भारी पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, लेखपाल पंकज सैनी, हल्का लेखपाल सोनू कुमार, इंस्पेक्टर लालसिंह, सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह महिला पुलिस कर्मी आदि रहे।