*साइबर फ्रॉड के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये बरामद*

Share
*फिरोजाबाद*। थाना दक्षिण पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से साइबर ठगी से संबंधित पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन के पास से की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आश मोहम्मद उर्फ अरमान (24) पुत्र सलीम खान उर्फ रसीद खान, निवासी गली नंबर-3 चिश्ती नगर, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद है। आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 804/2026 में धारा 318(4), 317(2), 61(2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी में डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और पेपर ट्रेडिंग जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteठगी से प्राप्त रकम अलग-अलग बैंक खातों में मंगाई गई थी। मामले में आरोपी के सह अभियुक्त गौरव के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की करीब आठ शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों में कुल करीब 5.41 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है।जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से कुछ धनराशि सह अभियुक्त आश मोहम्मद उर्फ अरमान के माध्यम से डलवाई और प्राप्त की गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मामले की पांच हजार रुपये की धनराशि बरामद की है।एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शेखर सेंगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, निरीक्षक अपराध अजय सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *