दुकान में घुसकर मारपीट और पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Share

बड़हलगंज। दुकान में घुसकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर रमेश निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो, दो मोबाइल फोन और 7,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। वाहन के वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार बैरियाडीह गांव निवासी राजू गुप्ता ने 23 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह शाम करीब पांच बजे अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बहसुआ निवासी रमेश निषाद अपने साथी मनिराम साहनी और तीन अज्ञात लोगों के साथ स्कार्पियो से दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि हूटर बजाते हुए दुकान में घुसे आरोपियों ने राजू गुप्ता के साथ लात-चप्पलों से मारपीट और गाली-गलौज की।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसके बाद पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये नहीं देने पर मकान गिरवाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रमेश निषाद समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित नेवादा कट के पास घेराबंदी कर रमेश निषाद को शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन और 7,100 रुपये नकद मिले। गिरफ्तार आरोपी रमेश निषाद की उम्र करीब 49 वर्ष बताई गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *