जिला प्रशासन के साथ समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों की कर रहे लगातार मदद।

Share

चित्रकूट- कर्वी ब्लाक में सेवा भारती द्वारा प्रभावित क्षेत्र मलकाना, पडरी पुरवा, कपसेठी, गोबरिया, बहादुरपुर आदि जगहों पर सेवा बस्तियों में भोजन की व्यवस्था की गई।  पुरुष महिलाओं बच्चों को कपड़े वितरण किए गए  सेवा भारती कानपुर प्रांत द्वारा दिनांक 3.9.2026 को कुशवाहा पुरवा, गोबरिया में प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र जी, सेवा भारती कानपुर प्रांत के जय भदौरिया विभाग मंत्री, कानपुर विभाग गोविंद जी कानपुर, चित्रकूट से जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, जिला प्रचार प्रमुख शंकर प्रसाद यादव,सामाजिक आयाम प्रमुख गोविंद निषाद की उपस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को कपड़े बच्चों को बुजुर्गों को महिलाओं को एवं बालिकाओं को जरूरत का सामान बिस्किट कपड़े चटाई चद्दर उपलब्ध कराए गए। read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/29 अगस्त को दैवीय आपदा से अति पीड़ित गांव चौरा,अरछा बरेठी के केवटन पुरवा मे सेवा भारती चित्रकूट और न्यास सेवा बिन्दिकी फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों बुजुर्गों महिलाओं को कपड़े खाद्य सामग्री आटा दाल चावल चीनी तेल नमक मसाला कपड़ा धोने वाला सर्फ दरी चद्दर तिरपाल चटाई बिस्कुट प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मोना ओमर, शिव शंकर लाल, महेंद्र शुक्ला, सेवा भारती चित्रकूट से जिला अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, जिला प्रचार प्रमुख शंकर यादव द्वारा वितरित किए गए। उपरोक्त क्रम में पुनः आज कलवारा गांव में बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को दरी, बेड सीट महिलाओं के लिए साड़ियां बच्चों के कपड़े ,बिस्किट किया गया।राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ितों सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *