बड़हलगंज। बहुप्रतीक्षित उग्रसेन सेतु पर मंगलवार सुबह एनएचएआई की ओर से पीचिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। मौसम अनुकूल रहने पर मंगलवार शाम तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई गई है। काम पूरा होने और सुरक्षा निरीक्षण के बाद बुधवार, 9 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे से पुल को सभी वाहनों के लिए खोलने की उम्मीद है। हालांकि, आवागमन शुरू करने का अंतिम निर्णय संबंधित अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।बताया गया कि 16 जुलाई को पुल के बीच में होल होने के बाद उग्रसेन सेतु को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। विशेष मरम्मत के तहत बेयरिंग, कनेक्टर और सस्पेंशन से संबंधित कार्य के साथ ग्रीसिंग आदि का काम पहले ही पूरा कराया जा चुका है। केवल पीचिंग का कार्य शेष था, जो लगातार बारिश के कारण प्रभावित हो रहा था।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पूर्व प्रधान पटना एवं प्रधान संगठन गोरखपुर के जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के लगातार प्रयासों के बाद एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में पीचिंग कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 9 सितंबर से पुल पर आवागमन बहाल होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।उग्रसेन सेतु राम-जानकी मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ता है। वर्तमान में भागलपुर पुल बंद होने, मोहन सेतु के चालू नहीं होने और सेमरा घाट पुल का एप्रोच पूरी तरह सुचारु नहीं होने के कारण इस पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।
हृदय शंकर सिंह ने पुल की मरम्मत में सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा एनएचएआई और संबंधित विभागों के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।