विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत कुसी ग्राम में किया गया गोष्ठी का आयोजन

Share
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत कुसी ग्राम में किया गया गोष्ठी का आयोजन
सोनभद्र। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विकास खंड के कुसी ग्राम के पंचायत भवन में बुधवार को गोष्ठी  का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि  के रूप में भाजपा जिला प्रभारी अमरनाथ यादव जी विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में गोदभराई, शपथ ग्रहण और आंगनबाड़ी व आवास किसान सम्मान निधी आयुष्मान कार्ड  का प्रमाण पत्र  वितरण भी किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि, यह भारत विकसित संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना व इसकी पूर्ण जानकारी आम जन मानस को हो, हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सभी व्यक्तियों को सभी योजनाएं पहुंचे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल जी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे वो केंद्र की हो या प्रदेश की उसके द्वारा सैकड़ों जनकल्याण कारी योजनाएं आम जन मानस के लिए चलाई जा रही है, इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य गांव गरीब किसान के लिए लागू की गई सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिले और जो योजनाओं से अभी भी वंचित रह गए है उनको इसी यात्रा में स्टाल लगाकर उसी स्थान पर लाभान्वित करना,इसलिए यह यात्रा लगातार 60 दिनों तक पूरे जिले में चलती रहेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त  करते हुए सभा समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, विपिन त्रिपाठी, पप्पू दुबे, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कुशी गणेश प्रसाद, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरी सहित सैकड़ों ग्रामीण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *