शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। कोन थाना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2026 में अभियुक्त पर युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/childhood-extinguished-in-the-fire-of-enmity-the-brutal-murder-of-an-8-year-old-boy-in-bahraich-has-caused-a-sensation/विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव एवं हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *