मुरादनगर मित्र मंडल धार्मिक सेवा समिति के तत्वाधान में राणा फार्म हाउस अग्रसेन मार्केट मुरादनगर में चल रही श्री राधा माधव लीला महा महोत्सव में वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौरदास जी महाराज ने आज स्नान पूर्णिमा का बहुत सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि आज के दिन ठाकुर जी आम का भोग लगाये हम सभी गृहस्थियों को अपने व्यापार एवं नौकरी के सभी कार्य करते हुए प्रभु की लीलाओं का चिंतन भी निरंतर करते रहना चाहिए इस बार गर्मी ज्यादा है कभी सर्दी ज्यादा है सारे रिकॉर्ड टूट गए इन बातों में समय व्यर्थ ना करते हुए हर मौसम को, हर महीने को श्री राधा कृष्ण भगवान जी को कैसे प्रसन्न किया जाए इस बात का चिंतन निरंतर करना चाहिएread more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/गर्मियों में नौका विहार, जलविहार, वन विहार, आदि सर्दियों में अंगीठी उत्सव सर्दी के भजन, सावन में झूला उत्सव मेहंदी उत्सव का चिंतन एवं मनन करते हुए अपने घर पर या वैष्णवो के साथ मिलकर यह उत्सव मनाए तो बहुत बढ़िया किसी कारणवश ना मना पाए तो इन सब की भावना एवं मनोरथ तो करते ही रहे क्योंकि प्रभु हमारे सभी मनोरथ पूरा करते हैं हम प्रभु को प्रसन्न करने के मनोरथ जीवन भर करते रहेंगे किसी कारणवश जीवन में वह मनोरथ नहीं कर पाए तो प्रभु हमें अपने पास बुलाकर हमारे मनोरथ पूरे करवाएंगे और हम गुरु कृपा एवं प्रभु कृपा से संसार के आवागमन के चक्कर से छूट जाएंगे आगे महाराज श्री ने बताया कि हम सब यही सोचे कि हम सभी प्रिया प्रियम जी की दासी है मुरादनगर में ना होकर इस समय गुरु जी के आनुगत्य में नित्य निकुंज वृंदावन में है और सखियों ने फूल कुंज की रचना यमुना किनारे पर की है और वहां श्री कृष्णा श्री राधा जी के साथ मुस्कुराते हुए पधार रहे हैं महाराज श्री द्वारा गाए भजन हंसी-हंसी खेल रहे पिया प्यारी.. यजमान श्रीप्रकाश सिघल, सुमित सिघल, विधायक अजीत पाल त्यागी पंकज गर्ग, सुनील सिघल, संजय सिघल, अरूण सिघल शिखर सिघल, जतिन दास, नंद नंदा अमित गर्ग, आदि प्रेम भाव में मगन होकर नृत्य कर रहे थे कथा समिति ने नगर के सभी धर्म प्रेमियों को कल अंतिम दिवस की कथा में सपरिवार आमंत्रित किया