छितौना धाम में लगेगा तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव

Share
  वाराणसी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी के चिरईगांव ,जाल्हुपुर में स्थित छितौना धाम में तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “जय गुरुबन्दे स्वर योग साधना” के तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव की शुरुआत 27 जुलाई 2026 से होगी और 29 जुलाई 2026 तक चलेगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना का प्रसार और भक्तों को स्वर योग साधना से जोड़ना है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/मीडिया प्रभारी शशि दास ने बताया कि इस तीन दिवसीय दिव्य सत्संग में परम सन्त *स्वामी जय गुरुबन्दे जी महाराज* का आध्यात्मिक सन्देश भक्तों को दिया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होने के कारण उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रांतों जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात , महाराष्ट्र, उत्तराखंड और अन्य प्रांतों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु छितौना धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, भोजन और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर लाभ उठाएं। “साहेब सबका” और “जय गुरुबन्दे” के जयघोष के साथ छितौना धाम इस बार आस्था और उल्लास का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *