चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष में देवेन्द्र स्मृति सेवा संस्थान द्वारा 30 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान

Share
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज कैंपस में देवेद्र सेवा संस्थान की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई ।संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह सेंगर पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ श्री मुरली मनोहर टीडी कॉलेज ने बताया कि चंद्रशेखर शताब्दी वर्ष में 30 जुलाई को स्व०देवेंद्र सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा ।इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 43 स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ साथ श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,कुंवर सिंह महाविद्यालय,सतीश चंद्र कालेज, गुलाब देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजौलीसहतवार,गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय बलिया, हरिशंकर विधि महाविद्यालय चित्तबड़ागाँव, गौरी भईया महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा ।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक श्री मुरली मनोहर टाउन पी जी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में आयोजित कार्यक्रम हेतु जनपद के छात्र संघ परिवार पूरी तन्मयता से लगा हुआ है । बैठक में मुख्य रूप से उपेन्द्र सिंह अमित सिंह महामंत्री छात्र संघ, अभिनव सिंह चंचल, अनुराग पटेल, ओंकार, हार्दिक पांडेय, मंजूर आलम नितेश, सम्राट सिंह, द्विग्विजय पासवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *