30 अगस्त को होगी पूर्व मंत्री मार्कण्डेय चंद की स्मृति में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता

Share
,गोला चिल्लूपार क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और क्षेत्र के युवाओं को खेल की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 30 अगस्त को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत गोला स्थित वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने अतरौरा खेल मैदान में पूर्व मंत्री स्व. मार्कण्डेय चंद की स्मृति में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता तथा पूर्व विधायक स्व. यशोदा देवी की स्मृति में महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।यह जानकारी चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गुरुवार देर शाम गोला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से नई पीढ़ी को क्षेत्र के उन महान जनप्रतिनिधियों और विभूतियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविधायक ने कहा कि भारत कबड्डी के क्षेत्र में विश्व चैम्पियन है। चिल्लूपार क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होने से युवाओं को आधुनिक तरीके से खेले जा रहे कबड्डी खेल की तकनीकों और नियमों की जानकारी मिलेगी। साथ ही गोला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग, तहसील की टीम तथा प्रशिक्षित खेल विशेषज्ञों की देखरेख में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र, नगद धनराशि और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सरयू महोत्सव में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किए जाने की बात भी विधायक ने कही।राजेश त्रिपाठी ने कहा कि दोनों प्रतियोगिताएं तत्कालीन धुरियापार क्षेत्र की दो महान विभूतियों स्व. मार्कण्डेय चंद और स्व. यशोदा देवी की स्मृति को समर्पित हैं। आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *