भाजपा केंद्रीय मंत्री के बेटे पर पाक्सो के तहत मामला दर्ज

Share

 हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद तेलंगाना की राजनीति गरमा गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 17 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भगीरथ ने उसे फार्महाउस में जबरन शराब पिलाई और बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर धमकी और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।read more:https://pahaltoday.com/muslims-will-no-longer-be-used-for-vote-bank-politics-wasim-rain/ पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव में भाजपा नेताओं के परिवार कानून से ऊपर होने का व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भगीरथ पहले भी कई विवादों में शामिल रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *