प्रथम बार में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले महेश जायसवाल का घर आने पर भव्य स्वागत

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )l जनपद बहराइच के तहसील मिहीपुरवा  अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के महेश जायसवाल के द्वारा यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रथम बार में ही उत्तीर्ण करने पर इसी में शुक्रवार को जारी हुई यूपीएससी की रिजल्ट में महेश जायसवाल को प्रथम बार में ही प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण करने का रिजल्ट प्राप्त हुआ जिसमें सुनते ही घर के लोगों में एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया आज बृहस्पतिवार को घर आने पर क्षेत्र एवं घर परिवार तथा शुभचिंतकों ने मिलकर उनका मिहीपुरवा  नगर पंचायत में भव्य स्वागत किया उनके स्वागत में मिहीपुरवा  बाजार में भव्य द्वारा बनाया गया एवं फूल माला डालकर उन्हें खूब बधाई दी गई तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा नगर में प्रवेश करते ही लोगों ने महेश का स्वागत करना शुरू कर दिया जिसमें   सोमवर्धन पांडे, योगेंद्र मौर्य पिंटू, डॉक्टर नरेंद्र मौर्य, राजकुमार जायसवाल, मुन्ना सिंह,सरदार मनजीत सिंह, संदीप जायसवाल संतोष चौरसिया बाबा एवं क्षेत्र के समस्त शुभचिंतक ईस्टमित्र  ने मिलकर उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *