बहराइच ( नानपारा )l नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम गोढ़िहा ,विकास खंड शिवपुर में आबादी क्षेत्र के पास विचरण कर रहा तेंदुआ कल दिनांक 11 मार्च की रात वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजड़े में कैद हो गया l
वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया विगत कई दिनों से ग्राम टेपरा, बाजपुरवा, टेढ़ी के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होने पर नानपारा रेंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन गस्त, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था तथा तेंदुआ को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे छोड़े जा रहे थे, 5 मार्च को सायं 6 बजे ग्राम टेपरा एकघरा में नदी किनारे अरहर के खेत में अकेले घास काटने गयी बालिका आफरीन पुत्री तस्सवुर उम्र 7 साल पर तेंदुआ ने हमले का प्रयास किया था,जिस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु वन विभाग नानपारा रेंज द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में कॉम्बिग की गयी तथा तेंदुआ के पद चिन्हो के आधार पर ग्राम टेपरा, टेढ़ी, बाजपुरवा में बबई नदी के पास, गन्ने, अरहर के खेत में पिंजड़े लगाये गए थे तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए बोला गया 11 मार्च की रात्रि 8 बजे तेंदुआ पिंजड़े में बँधी बकरी का शिकार करने पिंजड़े में घुसा और पिंजड़े में कैद हो गया जिसको सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया l12 मार्च पशु चिकित्साधिकारी कतरनिआ घाट वन्य जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा व उनकी टीम द्वारा तेंदुआ का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे तेंदुआ नर, 6-7 वर्ष उम्र तथा स्वस्थ पाया गया, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी lश्री गुप्ता के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की अनुमति के बाद तेंदुआ को उसके नये प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जायेगानानपारा रेंज क्षेत्र में गन्ने की अधिकता तथा जंगल के समीप होने के कारण तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आ जाते है जिस हेतु किसी भी मानव वन्य जीव संघर्ष के बचने के लिए नानपारा रेंज द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों को हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है,बच्चों तथा बुजुर्गो को अकेले खेत की तरफ ना भेजने के लिए जागरूक किया जा रहा है l