प्राथमिक विद्यालय कूसी बेलाही में तरंग-2026 वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Share

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कूसी बेलाही में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह तरंग-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ग्रामीण अंचल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने देश के विभिन्न लोक एवं शास्त्रीय नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजस्थानी, मराठी, भरतनाट्यम और कथक नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं रंग डारूंगी नंद के लालन पे ठुमरी पर कथक नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। कक्षा 1 और 2 की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत लावड़ी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने की। वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र कुमार मौर्य, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला महासचिव इंदू प्रकाश, सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, एआरपी दिनेश मिश्र, कमल नारायण, वरिष्ठ संकुल अरविंद दूबे, अंशुमान देव पांडेय, धर्मेश कुमार पटेल तथा वि.प्र.अ. रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *