डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी का शमसाबाद थाने पर औचक निरीक्षण, फाइलों से मालखाने तक जांच; खामियों पर कड़े निर्देश

Share
DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच- हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ दिए सुधार के निर्देश – खासकर महिला हेल्प डेस्क पर सर्तकता से काम करने की दी चेतावनी
शमशाबाद /फर्रुखाबाद -जनपद के शमसाबाद थाने में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। डीएम के अचानक थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने-अपने काम में जुटते नजर आए।निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे दफ्तर पहुंचे और अपराध रजिस्टर व आगंतुक पंजिका की एंट्रियां चेक कीं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फाइलें और रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहें, केवल कागजी खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं होगी।महिला हेल्प डेस्क पर भी डीएम ने खास ध्यान दिया और निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।read more:https://khabarentertainment.in/journalist-reena-slathia-honoured-by-judicial-council-on-international-womens-day/
इसके बाद डीएम ने मालखाना और हवालात का भी निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम के इस औचक निरीक्षण से पूरे समय  हलचल बनी रही , और पुलिसकर्मी सतर्क नजर आ रहे थे । जैसा नजारा आज जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय थाने के अंदर दिखाई दे रहा था, यदि इसी तरह अनुशासित एवं सरल व्यवहार एवं सतर्कता के साथ पुलिसकर्मी हमेशा काम करें , तो यह संभव है कि थाना क्षेत्र की अमन पसंद जनता को ना तो पुलिस से शिकायत होगी और ना ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से किसी भी परेशानी का सामना शायद करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *