सीतापुर।बिसवां बार एसोसिएशन के तत्वाधान में बिसवा बार एसोसिएशन सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम,भाईचारे और मेल-मिलाप का भी प्रतीक है।यह पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।उपजिलाधिकारी न्यायिक बिसवा अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं।तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है जो लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।पुलिस उपाधीक्षक बिसवा अमन सिंह ने कहा कि त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव मनोज गुप्ता एवं चैयरमैन ब्रजेश नारायण गुप्ता,आर एन सिंह,राज किशोर यादव,आशोक वर्मा, पुत्ती लाल वर्मा,कैलाश श्रीवास्तव,नीरज कुमार श्रीवास्तव,सन्तोष कठेरिया, इंतिख़ाब आलम सिद्दिकी, प्रमोद श्रीवास्तव,राजेश वर्मा, प्रमोद यादव,अनमोल मौर्या, विपिन यादव,शिशुपाल यादव, इन्द्रपॉल वर्मा,अरूण श्रीवास्तव,राम किषोर वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव,जितेन्द्र मिश्रा,अनुज यादव,प्रदीप विश्वकर्मा,प्रदीप कुमार गौतम,आनन्द मिश्रा,रवि मौर्या,परमेश यादव,दीपू गुप्ता,फूलचन्द्र,प्रीती श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं।