सोनांचल में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई होली

Share

सोनभद्र। सोनांचल में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनायी गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग होली के रंग में रंगे नजर आए। फाग गवैयो की टोली जगह-जगह पारंपरिक फाग गीतों को गाते हुए भांग, ठंडई का आनंद लिया। वहीं बच्चे, युवा डीजे पर बज रहे फाग गीतों पर ठुमके लगाए।read more:https://khabarentertainment.in/30-fasts-in-ramadan-are-obligatory-20-in-a-year-are-voluntary-fasting-woman-reshma-bano-explains-the-importance-of-prayer/ युवतियों एवं महिलाओं की टोली ने भी खूब होली खेली।नगर केे अशोक नगर स्थित सदर विधायक भूपेश चैबे के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ढोल, मंजीरा, तासा पर गायक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर धूमधाम से होली खेली। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।इसी तरह रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चैक, दीपनगर, शनि मंदिर और चंडी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली। साउंड पर बज रहे होली गीतों पर ठुमके लगाए। कई स्थानों पर कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरे नगर में पुलिस फोर्स के साथ पैदम गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान बच्चें को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *