डीएमएफ की बैठक में कई योजनाओं को मिली मंजूरी

Share

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत संचालित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी भी दी गई।
बैठक में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी बीएन सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, विधायक घोरावल प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, विधायक सदर प्रतिनिधि विकास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला और ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।rread more :https://khabarentertainment.in/to-strengthen-the-organization-in-jakhania-assembly-bahujan-samaj-party-again-entrusted-akhilesh-kumar-with-the-important-responsibility-of-assembly-speaker/ बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने डीएमएफ के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाए। इसके तहत संपर्क मार्ग निर्माण, सड़क अनुरक्षण, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में योजनाओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। साथ ही डीएमएफ से कराए जा रहे कार्यों के स्थलों पर प्रदर्शन बोर्ड लगाना अनिवार्य करने का भी निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीएमएफ के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों का शीघ्र स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर कार्य शुरू कराया जा सके। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने नई सड़कों के निर्माण, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, महिला एवं बाल कल्याण, वयोवृद्ध और दिव्यांगजन सुविधाओं, चेकडैम निर्माण, माइनिंग भवन तथा इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्ष निर्माण समेत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *