आधुनिक संपर्क सुविधाओं से सशक्त होगा प्रयागराज : केशव प्रसाद मौर्य

Share
आधुनिक संपर्क सुविधाओं से सशक्त होगा प्रयागराज : केशव प्रसाद मौर्य
 लखनऊ/ प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रयागराज के मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री  ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।  उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण के काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण के कार्य को मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।  उपमुख्यमंत्री  ने कार्यदायी संस्था को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराये जाने एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है।  उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने जी ने बताया कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा तथा आवागामन और सुचारूढंग  हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी एवं यमुना जी पर कई ब्रिज भी बन रहे है, इसके साथ ही कई आरओबी और फ्लाई ओवर भी बने हैं। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम हुआ है। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य,  श्री संजय गुप्ता, श्रीमती निर्मला पासवान व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *