जनपद में चयनित 77 लेखपालों में वितरित किया गया नियुक्ति पत्र 

Share
जनपद में चयनित 77 लेखपालों में वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर लेखपालों के चेहरें हर्ष व गौरवान्वित भाव से गदगद हो गए
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ.प्र. अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं भर्ती पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण प्रक्रिया का बुधवार को लोकभवन लखनऊ से शुभारंभ किया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा जनपद भदोही में नवनियुक्ति 77 लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर लेखपालों के चेहरें हर्ष व गौरवान्वित भाव से गदगद हो गए। इस दौरान सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रतियोगियों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के 77 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त लेखपालों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जैसे ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ आपका चयन हुआ है। वैसे ही आप अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से जनमानस की सेवा करेगे। जनपद में अधिकतर विवाद जमीन बटवारा, खेत मेढ़बंदी, भूमि सीमांकन आदि के होते है जिसका आप द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में अधिकतर विवाद जमीन बटवारा, खेत मेढ़बंदी, भूमि सीमांकन आदि के होते है जिसका आप द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम विशाल सिंह ने नवनियुक्ति लेखपालों का राजस्व परिवार में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित विभिन्न स्थलीय व जमीनी व मुद्दो का आप द्वारा स्थलीय अवलोकन कर तत्कालिक रिपोर्ट लगाया जाता है। इसलिए आप अपना काम पूरी सिद्दत व ईमानदारी से करें। तहसील स्तर पर राजस्व ग्राम आवंटित कर जल्द ही आपकी प्रशिक्षण शुरू हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य तीनों उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नियुक्ति लेखपालों को कार्य आवंटित करते हुए अपने अवलोकन में प्रशिक्षण देना शुरू करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, उप जिलाधिकारी भानसिंह, अरूण गिरि, बरखा सिंह, डिप्टी कलेक्टर विकास यादव, जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार, संबंधित अधिकारी व नवनियुक्त लेखपाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *