निबंध प्रतियोगिता में आयुष और प्रश्नोत्तरी में आयुष कुमार रहे प्रथम

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अपनी जानकारी एवं जागरूकता का परिचय दिया।निबंध प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष के आयुष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीटेक कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष के आयुष कुमार यादव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष के आयुष कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के अमित कुमार यादव एवं बीसीए प्रथम वर्ष के आयुष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में मतदाता सूची का महत्व, उसमें नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट), मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं को मतदान के महत्व के साथ अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के आयोजन जिम्मेदार और जागरूक नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।निर्वाचन साक्षरता क्लब के संकाय समन्वयक डॉ. प्रेमचंद यादव एवं श्री आदित्य जायसवाल ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *