कृष्ण की सभी बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Share
नगीना । नगर की पंजाबी धर्मशाला कथा के पंचम दिवस की कथा में  कथा व्यास  महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण की  सभी बाल लीलाओं का वर्णन  ,  भगवान श्री कृष्णा को कंस के द्वारा भेजे गए सभी  दुष्टों का वध आदि की पावन कथाएँ श्रवण करवाई। जिन्हें सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए।बिश्नोई सराय पंजाबी धर्मशाला नगीना  मैं चल रही कथा के पंचम दिवस कथा में  कथा व्यास – आचार्य पंडित कपिल कृष्ण जी महाराज  जी ने भगवान श्री कृष्ण की  सभी बाल लीलाओं का वर्णन ,भगवान श्री कृष्णा को कंस के द्वारा भेजे गए सभी  दुष्टों का वध की पावन कथा, भगवान कन्हैया ने यमुना को दूषित करने वाले कालिया नाग का भी मर्दन किया , गोपियों को सांसारिक माया से प्रपंच से बाहर निकालने के लिए और अपनी भक्ति में शरणागति होने के लिए ज्ञान देना, किसी श्रृंखला में आज की पान कथा में विशेष पावन महोत्सव की कथा  पूज्य महाराज जी ने गिर्राज गोवर्धन महोत्सव की कथा श्रवण करवाई,  इस कथा में श्रवण कराया इंद्र को जब अभिमान हो गया कि मेरे बिना संसार में कुछ नहीं हो सकता तो महाराज अंत में भगवान में उनके अभियान का दमन किया और 7 वर्ष की अवस्था पर 7 दिन  7 रात तक  गिर्राज गोवर्धन पर्वत  को धारण करके रखा ,read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/महाराज जी ने बताया जब-जब धरती पर दुष्टों का अत्याचार बढ़ेगा भक्त लोग दुखी होंगे तो भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने अवश्य आएंगे जैसे भगवान कन्हैया ने इंद्र के अति  वृष्टि से  बृजवासियों की रक्षा कर इंद्र का अभिमान तोड़ा और दृष्ट कंस का सर्वनाश  इत्यादि पावन  कथाओं का  अद्भुत प्रसंग महाराज जी ने श्रवण करवाया , इन पावन कथाओं से सभी सनातनी भाई बहनों में अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने सनातन धर्म के लिए एवं अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए  एक अलग ही  नई उमंग और जागृति उनमें आ रही है। श्रोताओं ने श्रीकृष्ण जन्म के समय ” हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया ल लाल की” आदि खूब नारे लगाए तथा खुशी में झूमते नजर आए। इस अवसर पर आचार्य नवनीत प्रसाद गैरोला जी पंडित आशीष नौटियाल जी एवं संगीताचार्य मनोज उनियाल जी तबला वादक  अरविंद पैनुली जी, हिमवंत टाइम लाइव प्रसारक डॉक्टर अमरीश गोयल, चंद्र किरण गोयल, डॉ श्वेत कमल गोयल, अदिति गोयल, नित्या गोयल, संयम गोयल, अविरल गोयल, स्वाति गोयल, कृषिभ गोयल एवं गोयल परिवार द्वारा पूजन आरती सम्पन्न किया और सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों ने धर्म लाभ एवं प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *