खड़िया बाजार में चोरों का आतंक, व्यापारियों में दहशत

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात सामने आने से बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात करीब तीन बजे अज्ञात चोरों ने अंडा-मुर्गा की दुकान को निशाना बनाते हुए छत की सीमेंट शीट तोड़ दी और दुकान के अंदर घुसकर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।सुबह दुकान मालिक पहुंचा तो टूटी छत और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल डायल 100 पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी खड़िया क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। लगातार दो दिनों तक चोरी की वारदातों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि चोर इसी तरह बेखौफ होकर दुकानों को निशाना बनाते रहे तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *