35 देशों की यात्रा कर चुके शिक्षा सुधारक मनीष सिंह ने विद्यार्थियों से किया संवाद

Share
पंकज कुमार कांठ। सीखो सिखाओ फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ने विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज महाविद्यालय के पूर्व छात्र मनीष सिंह लगभग 35 देशों की यात्रा कर चुके हैं। वे रूस में ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन, जापान में अंतरराष्ट्रीय विकास युवा मंच और मलेशिया में राष्ट्रमंडल युवा शिखर सम्मेलन सहित कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनसे बातचीत कर उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान मनीष सिंह ने विद्यार्थियों की ओर से अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गई रचनात्मक एवं उपयोगी वस्तुओं का अवलोकन किया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
उन्होंने विद्यार्थियों से इन्हें बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की सराहना की।उन्होंने सीखो सिखाओ फाउंडेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बुनियादी एवं माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों के सशक्तीकरण तथा वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए विचारों और नवाचार से जोड़ने के साथ ही उनके ज्ञान एवं दृष्टिकोण का विस्तार करते हैं। उन्होंने मनीष सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विवेक कुमार चौहान, विशाल कुमार राजपूत, महक मंतशा, शिवम कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *