लोहे की सरिया से हमला कर पति को किया गंभीर घायल, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

Share
कांठ। थाना कांठ पुलिस ने गांव अलीपुर कुई में मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद की है।कांठ पुलिस के अनुसार गांव अलीपुर कुई निवासी मुनेश देवी ने 15 नवंबर की रात शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव निवासी नीटू उर्फ नीतू ने उनके और उनके पति संजय के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने संजय पर जान से मारने की नीयत से लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़े।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उपनिरीक्षक पनीष कुमार और हेड कांस्टेबल सोनू कुमार की टीम ने आरोपी नीटू उर्फ नीतू (38) पुत्र खेचडू निवासी अलीपुर कुई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी थाना कांठ में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *