उन्नाव में 18 नवंबर को सजेगी संगीत की महफिल, मधुर शर्मा बिखेरेंगे आवाज का जादू

Share
उन्नाव। जिले के संगीत प्रेमियों के लिए 18 नवंबर की शाम खास होने जा रही है। शुक्लागंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में पहली बार बड़े स्तर पर लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर गायक मधुर शर्मा अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगे। फिल्म ‘मिर्जापुर’ में लोकप्रिय हुए गीत ‘सांसों की माला पर लिख दूं मैं पी का नाम’ समेत उनके चर्चित गानों पर श्रोता झूमते नजर आएंगे। कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह उर्फ सनी की ओर से किया जा रहा है।
एक स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में शशांक शेखर सिंह ने बताया कि लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आम बात है, लेकिन उन्नाव के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में पहली बार इस तरह का आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होकर देर रात तक चलेगा।निशुल्क होगा प्रवेश, रजिस्ट्रेशन जरूरीशशांक शेखर सिंह ने बताया कि कॉन्सर्ट में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर दर्शकों को निशुल्क पास उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। पास प्राप्त करने के लिए निराला प्रेक्षागृह और शुक्लागंज में बी मार्ट के बगल में भी व्यवस्था की गई है। बिना पास किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने और अव्यवस्था से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर शाम चार बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा।read  more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष व्यवस्था
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और परिवार के साथ आने वाले दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था और विशेष बॉक्स बनाए जाएंगे, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोग सुरक्षित माहौल में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
100 से अधिक बाउंसर संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। शशांक शेखर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर तैनात रहेंगे। महिला दर्शकों की सुरक्षा के लिए महिला बाउंसरों की अलग से तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली जाएगी। स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पार्किंग और रूट व्यवस्था भी बनाई जा रही है।
मधुर शर्मा के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही युवाओं में खासा उत्साह है। उनके लोकप्रिय गीतों को लेकर संगीत प्रेमियों में कार्यक्रम का इंतजार बना हुआ है। शशांक शेखर सिंह ने जिले के लोगों से रजिस्ट्रेशन कराकर समय से कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *