यूथ पार्लियामेंट 2027 में पीयू के अभिनव कीर्ति को मिला द्वितीय स्थान

Share

जौनपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat), जौनपुर के तत्वावधान में तिलकधारी महाविद्यालय (टीडी कॉलेज) में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2027’ के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कड़े मुकाबले के बीच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने अपने उत्कृष्ट वक्तव्य के दम पर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। अभिनव कीर्ति पाण्डेय अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विश्वविद्यालय में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिव्येंदु मिश्र एवं डॉ. प्रशांत यादव ने अभिनव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ‘माय भारत’ जौनपुर के उप निदेशक पुनीत गोयल ने भी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, श्री प्रकाश चंद्र यादव, श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं डॉ. माया सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन वालंटियर सुमित सिंह ने किया।आयोजन को सफल बनाने में शिवांगी, कौशल, उत्कर्ष तिवारी, अर्पित यादव, तनु सिंह, स्नेहा मिश्रा, कृष्ण प्रजापति, अनूप मौर्य, शुभम प्रजापति, अर्चि वर्मा, अकाउंटेंट विशाल सिंह व बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *