गाजीपुर।एक ही दिन पिता और पुत्र का जन्मदिन होना अपने आप में बड़े सौभाग्य और खुशी की बात है। ऐसा ही खुशनुमा नजारा डॉ. बृजेश यादव और उनके पुत्र नन्हे रेयांश यादव के जन्मदिन समारोह में देखने को मिला। दोनों का जन्मदिन एक ही दिन भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस विशेष अवसर पर डॉ. बृजेश यादव ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया, वहीं उनके नन्हे पुत्र रेयांश यादव ने अपने जीवन का पहला जन्मदिन मनाया। पिता-पुत्र के इस दोहरे जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट, जन्मदिन के केक और उपहारों से समारोह स्थल को खूबसूरती से सजाया गया था।इस खुशी के मौके पर मानव धर्म प्रवर्तक संत श्री गंगा राम दास जी महाराज की जन्म भूमि से योगेश यादव , पीयूष विक्रम जिला पंचायत प्रत्याशी मनिहारी प्रथम, हरिनारायण यादव प्रदेश अध्यक्ष महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, सतीश कुशवाहा, सोनू यादव, बृजेश यादव प्रबंधक, अजीत विक्रम पत्रकार, विजय विक्रम, वकील यादव, विक्की यादव, अनुज यादव, मनोज यादव,परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। सभी ने पिता-पुत्र को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पिता और पुत्र के एक साथ जन्मदिन मनाने का यह अनोखा संयोग परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। समारोह में केक काटकर खुशियां साझा की गईं और सभी ने इस पल को अपने कैमरों में कैद किया।ईश्वर से यही कामना है कि डॉ. बृजेश यादव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन में निरंतर सफलता मिले तथा नन्हे रेयांश यादव का जीवन खुशियों, संस्कारों और उज्ज्वल भविष्य से सदैव रोशन रहे।