नई दिल्ली में डॉ. नितिन मुनोट जैन की पुस्तक ‘संत सौरभ: द एम्बेसी ऑफ द सोल’ का कवर लोकार्पित

Share
गोरखपुर, भारत। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत 64वें दिन 64वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित किया गया। भारतीय लेखक एवं समाजसेवी डॉ. नितिन मुनोट जैन की पुस्तक ‘संत सौरभ: द एम्बेसी ऑफ द सोल – ए डिवाइन डायलॉग बिटवीन कॉन्शसनेस एंड ह्यूमैनिटी’ संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन दर्शन और मानवीय विचारों पर आधारित है।गोरखपुर निवासी सौहार्द शिरोमणि  सौरभ जी महराज  धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख हैं। वे विश्व शांति, धार्मिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और सार्वभौमिक भाईचारे के प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। पुस्तक में चेतना, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों के अंतर्संबंध को प्रमुखता दी गई है।लेखक ने संत सौरभ के दर्शन को साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए मानवता के प्रति समर्पण को रेखांकित किया है। पुस्तक का मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात संपूर्ण विश्व एक परिवार है।विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान विभिन्न देशों के लेखकों को संत सौरभ के जीवन एवं दर्शन पर पुस्तकें सृजित करने के लिए जोड़ रहा है। इसका उद्देश्य शांति, प्रेम और सद्भाव के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करना है।पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *