गाजीपुर में सपा के नवनिर्वाचित शिक्षक व स्नातक एमएलसी का भव्य स्वागत, 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Share
गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा का गुरुवार को पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत की बधाई दी।समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने अपनी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। शिक्षकों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से उठाई जाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।वहीं, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं मेहनत से चुनाव में योगदान दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का समाजवादी विचारधारा के प्रति विश्वास इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसी उत्साह और एकजुटता के साथ काम करने से पार्टी को आगामी चुनाव में भी मजबूती मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं सुदर्शन यादव, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, सिकंदर कनौजिया, गोरख यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, रामधीराज शास्त्री, मुनिलाल राजभर, महेंद्र चौहान, शिव प्रताप यादव, शिवशंकर यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, बलराम पटेल, बलराम यादव, डॉ. संजय कनौजिया, मार्कण्डेय यादव, भरत यादव, सुनील यादव, सुनीता साहू, रीना यादव, सीमा यादव, वर्षा यादव, बिंदुबाला बिंद, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, तहसीन अहमद, कमलेश यादव, जय हिंद यादव, गोविंद यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, आजाद राय, जमुना यादव, जयराम भारती, जयराम यादव, दिनेश यादव, जितेंद्र भारती, लालन राम, रामदर्श यादव, देवनाथ कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, श्रीराम यादव, ताहिर हुसैन, अजय तिवारी, दयाशंकर यादव, पप्पू श्रीवास्तव, पप्पू कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव, अजय यादव, गोवर्धन यादव, नरसिंह यादव, रामबदन यादव, कुंवर अनुराग लाल, डॉ. विजय बहादुर यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. रामाशंकर राजभर, सुरेंद्र जायसवाल, शिवपूजन यादव, बाबी चौधरी, कमला यादव, सुदामा राम, परशुराम बिंद और प्रभुनाथ राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *