सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज से धर्मशाला चैराहा तक ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाए जाने के विरोध में सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में चुर्क रामलीला मैदान से पुलिस लाइन तक मार्च किया। इस दौरान चालकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति धर्मशाला चैराहे तक ई-रिक्शा संचालन की अनुमति देने की मांग की।पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि ई-रिक्शा चालक बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदते हैं और इसी के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बैंक की किस्तों का भुगतान करते हैं। रॉबर्ट्सगंज से आगे जाने पर रोक लगाए जाने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। इसका खामियाजा आम यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोहरा किराया देना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि पहले उनके वाहन धर्मशाला चैराहे तक सवारियां लेकर जाते थे, जिससे आम नागरिकों, मरीजों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में सहूलियत मिलती थी। लेकिन अब उन्हें निर्धारित मार्ग से आगे जाने से रोका जा रहा है। वहीं, चुर्क के पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी ने कहा कि इसी मार्ग पर बड़े वाहन और निजी बसें भी संचालित होती हैं। सड़क किनारे बसें खड़ी कर सवारियां बैठाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन कार्रवाई केवल ई-रिक्शा चालकों पर की जा रही है। उन्होंने इसे लेकर समान रूप से यातायात नियमों का पालन कराने की मांग उठाई। चालकों ने प्रशासन से भेदभावपूर्ण कार्रवाई बंद करने और आम जनता की सुविधा के साथ उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला चैराहे तक संचालन की अनुमति देने की मांग किया।