एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से डीजल चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के करीब 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, रामगोबिन्द यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में की गई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चोरी के लगभग 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण और पाइप के साथ एक बोलेरो कैंपर बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कानून के हवाले कर दिया। मौके पर शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, बीना चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *