ललितपुर। जनपद के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनवाने की प्रक्रिया से परिचित कराने तथा इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद की विभिन्न तहसीलों में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिलाधिकारी ने पेंशनरों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तालबेहट, महरौनी, पाली एवं मड़ावरा तहसीलों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में प्रशिक्षित जनसेवा केंद्र ऑपरेटर स्मार्ट फोन के माध्यम से पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाएंगे, जिससे वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
शिविरों का कार्यक्रम निम्नवत है—
1. तहसील तालबेहट: 13 नवंबर 2026
2. तहसील महरौनी: 16 नवंबर 2026
3. तहसील पाली: 20 नवंबर 2026
4. तहसील मड़ावरा: 23 नवंबर 2026
समय: प्रातः 12:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में पेंशनरों के बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशिक्षित जनसेवा केंद्र ऑपरेटरों को अपने स्मार्ट फोन के साथ शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर पेंशनरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कहा गया है।जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपद के समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित तहसील में आयोजित शिविर में पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा डिजिटल माध्यम से उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाएं।जिला प्रशासन की यह पहल पेंशनरों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने, तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने तथा पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।