अवैध रुपयों की मांग करने व मारपीट के अभियोग में  वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

Share
 ललितपुर-   पुलिस अधीक्षक,  संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर  अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1134/26 धारा 126(2),119(1),352,351(3),324(2)  BNS के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त संजय कुशवाहा पुत्र लल्ला कुशवाहा नि0 सोनी वकील के पास मोहल्ला तालाबपुरा थाना कोतवाली ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर,  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।घटना का विवरणः वादी मुकदमा सच्चानंद गोलवानी नि0 डोंडाघाट थाना कोतवाली ललितपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने व अवैध रुपयों की मांग करने तथा रुपये न देने पर मो0सा0 तोड़-फोड़ करने  के सम्बन्ध में थाना कोतवाली ललितपुर पर दिनांक 28.10.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया था ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0   अनिल कुमार
आरक्षी हरिओम राजपूत कोतवाली ललितपुर शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *